संजीव विश्वकर्मा बने बजरंग दल जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष



संजीव विश्वकर्मा बने बजरंग दल जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए संजीव विश्वकर्मा को जांजगीर-चांपा जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बजरंग दल के प्रांतीय कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को संजीव विश्वकर्मा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र में उनके सनातन धर्म के प्रति योगदान एवं समर्पण भावना को देखते हुए जिला अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है।
नियुक्ति पत्र पर प्रांत अध्यक्ष गौतम जैन, प्रांत मंत्री विकास ठाकुर एवं प्रांत संयोजक रतन यादव के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने संजीव विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नियुक्ति पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संगठन की आगामी कार्यकारिणी की घोषणा तक उनका कार्यकाल प्रभावी रहेगा तथा संगठन की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कार्य या घोषणा से बचने की बात कही गई है।
संजीव विश्वकर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से बजरंग दल के जिला संगठन में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।






