


भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने शीर्ष नेतृत्व से की सौजन्य मुलाकात
जांजगीर। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जे.पी. नड्डा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री स्वर्णकार ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की मजबूती एवं व्यावसायिक वर्ग की भूमिका पर चर्चा हुई।
प्रदेश संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को शीघ्र साकार करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।



