जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, CSEB ग्रामीण कार्यालय में छापेमारी, तीन कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

🟥 ब्रेकिंग न्यूज

जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, CSEB ग्रामीण कार्यालय में छापेमारी, तीन कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Anti Corruption Bureau (ACB) की टीम ने Chhattisgarh State Electricity Board (CSEB) के ग्रामीण कार्यालय में छापेमारी कर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विद्युत कार्यालय में पदस्थ

JE राजेंद्र शुक्ला,

AE विजय नोरगे,

कंप्यूटर ऑपरेटर विजय राठौर


को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी HT लाइन विस्तार के नाम पर आवेदक से अवैध रूप से घूस की मांग कर रहे थे।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रकम लेते ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए हैं।

फिलहाल ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम लोगों ने ACB की कार्रवाई का स्वागत किया है।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button