हनुमान धारा में मिले अज्ञात शव की अब तक नहीं हो सकी पहचान,क्या आप पहचानते है …..

हनुमान धारा में मिले अज्ञात शव की अब तक नहीं हो सकी पहचान

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के हनुमान धारा के पास 5 जुलाई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई की है तथा मृतक की शिनाख्त के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है तथा उसका कद करीब 5 फीट 5 इंच है। मृतक ने काले रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसकी कमर में भूरे रंग का बेल्ट था तथा पैरों में कत्थे रंग के जूते पहने हुए था। जूते पर “LOAFER” लिखा हुआ है और उसका नंबर 9 है।

यदि फोटो में दिख रहा व्यक्ति आपके परिचित, रिश्तेदार या आसपास का रहने वाला है, अथवा आपके क्षेत्र से कोई व्यक्ति 5 जुलाई 2026 के आसपास से लापता है, तो तत्काल इसकी सूचना थाना चांपा को दें, ताकि शव की पहचान कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

संपर्क करें:
थाना चांपा
📞 मोबाइल: 94791-93108

आपकी एक छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को उसके अपने तक पहुंचा सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button