विनीता किशोर मोदी पालिका उपाध्यक्ष की प्रबल दावेदार

विनीता किशोर मोदी भी उपाध्यक्ष की रेस में
चांपा। नगर में भाजपा ने अध्यक्ष एवं पार्षद का चुनाव जीत कर  पूर्ण बहुमत हासिल कर ली है तो वही अध्यक्ष की दौर में सफल होने के बाद उपाध्यक्ष बनने के लिए होड़ लग गई है। लाने में कई दावेदारों की खबर सुनने में आ रही है जिसमे से विनीता किशोर मोदी का नाम भी इस रेस में होना पाया जा रहा है। आपको बता दे कि किशोर मोदी पिछले 32 सालों से भाजपा के कार्यकर्ता होने के साथ साथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपने कार्य को करते आ रहे है । तो वही पार्टी द्वारा मौका मिलने पर  वार्ड नंबर 7 से अपनी पत्नी को चुनावी मैदान उतारा और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है । क्योंकि किशोर मोदी और उनका परिवार भाजपा से जुड़कर जनता की सेवा करते आ रहे है तो वही सामाजिक स्तर पर भी बड़ी जिम्मेदारियों की संभालते आ रहे है जैसे कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बने , सिद्धि विनायक मंदिर के संस्थापक सदस्य भी है , श्याम मंदिर चांपा से पदाधिकारी भी है, और भी इसे बहुत से पड़ी पर सुशोभित रहे है । भाजपा में दे रहे है 32 वर्षों से निरंतर अपनी सेवा ,30 सालों से है बूथ के अध्यक्ष,। आरक्षण ने इस बार वार्ड नं 7 के सामान्य आने के बाद भाजपा अपना प्रत्याशी तलाश कर रही थी जिसमें एक प्रत्याशी के चयन होने के बाद उनके द्वारा चुनाव लड़ने से मना कर दिया जय जिसके बाद आनन फानन में योग्य प्रत्याशी की तलाश करना मुश्किल हो गया था तभी पार्टी द्वारा कहने पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता किशोर मोदी ने अपनी पत्नी विनीता मोदी को चुनावी मैदान में उतारा था । जिसके बाद चुनाव परिणाम में उन्होंने अच्छे मतों से जीत हासिल की है।और अब पार्टी के नेतृत्व में बनने वाली नगर पालिका सरकार में अपने पत्नी विनीता किशोर मोदी को उपाध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार मान रहे है क्योंकि उनकी सोच भी जनता के बीच रहकर विकास कार्य करने वाली सोच होना बताया है। विनीता किशोर मोदी ने बताया है कि नगर के विकास करना और मूलभूत समस्याओं को दूर करना ही उनका लक्ष्य है। सभी समस्याओं का निराकरण जल्द करने के लिए उच्च स्तर का प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे नगर के नागरिकों की समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जा  सकेगा।

केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब नगर की जनता ने भाजपा की सरकार को स्वीकार करते हुए चुनाव में जीत दिलाई है। चांपा नगर पालिका अध्यक्ष हेतु प्रदीप नामदेव को जनता ने स्वीकार किया है तो वही अच्छे शासक को जनता की सेवा करने के लिए एक सही टीम की आवश्यकता होती है जिसमें से अध्यक्ष के बाद के पदनाम वाली जगह है उपाध्यक्ष पद क्योंकि अध्यक्ष के साथ विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला यही होता है। इस बार चांपा नगर पालिका की सीट सामान्य आई थी जिसमें भाजपा ने प्रदीप नामदेव को टिकट दिया और वे जीत कर आए है तो क्या अब उपाध्यक्ष पद के लिए सामान्य व्यक्ति को मौका मिलेगा ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button