




स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यश कंसारी और साहिल कश्यप ने जीता गोल्ड, जांजगीर–चांपा का नाम रोशन
जांजगीर–चांपा। स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लिफ्टर यश कंसारी एवं साहिल कश्यप ने जांजगीर–चांपा जिले का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों ने यह सफलता हल्क फिटनेस क्लब में रहकर कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर हासिल की।
हल्क फिटनेस परिवार ने दोनों चैंपियनों को इस शानदार उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले क्लब के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई थी, और अब राज्य स्तर पर भी दो खिलाड़ियों का गोल्ड जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
वहीं हल्क फिटनेस के ऑनर किशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और रोजाना 30 मिनट से 1 घंटे तक कसरत अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग को फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी, क्योंकि आज के समय में स्वस्थ रहना सबसे अधिक जरूरी है।




