ग्राम कोसमंदा में युवक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

img 20251228 wa04903889954968219107528 Console Corptech
फांसी लगाने से हुई युवक की मौत

ग्राम कोसमंदा में युवक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
जांजगीर–चांपा जिले के चांपा से लगे ग्राम कोसमंदा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पेन्द्र वैष्णव, पिता शत्रुहन वैष्णव, उम्र 33 वर्ष, वार्ड क्रमांक 5, गायत्री मंदिर के पास, ग्राम कोसमंदा का निवासी था।
बताया जा रहा है कि युवक ने अज्ञात कारणों से लगभग रात 8:30 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button