शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या – चांपा पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार






जांजगीर–चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या – चांपा पुलिस ने 6 आरोपी किए गिरफ्तार

चांपा। घोघरा नाला क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। रोहित महंत नामक युवक की डंडे से मारपीट कर तथा गला दबाकर हत्या करने वाले छह आरोपियों को चांपा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी जप्त कर लिया है।




गिरफ्तार आरोपी

1. सागर कर्ष (27 वर्ष)


2. नागेश्वर नायडू (23 वर्ष)


3. अश्वनी कुमार सतनामी (24 वर्ष)


4. विजय श्रीवास (25 वर्ष)


5. विनय कुर्रे (29 वर्ष)


6. आकाश उर्फ अज्जू साहू (25 वर्ष)
सभी निवासी – घोघरा नाला, चांपा थाना क्षेत्र, जिला जांजगीर–चांपा।






घटना का विवरण

प्रार्थी प्रमोद कुर्रे द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 15 नवंबर की रात लगभग 8 बजे सागर कर्ष और उसके साथियों का रवि चतुर्वेदानी की दुकान के पास रोहित महंत से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। रोहित द्वारा अपशब्द कहने पर सागर ने उसे थप्पड़ मारा, जिसके बाद रोहित वहाँ से चला गया।

रात लगभग 9:30 बजे रोहित महंत पुनः घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास पहुँचा और सागर एवं उसके साथियों को फिर से गाली–गलौज करने लगा। गाली–गलौज से क्षुब्ध होकर छहों आरोपियों ने एक राय होकर रोहित से झगड़ा किया। नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय और आकाश ने रोहित के हाथ–पैर पकड़े, जबकि सागर कर्ष ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और सभी मौके से फरार हो गए।




पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को दी गई। निर्देशानुसार चांपा थाना पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें अलग–अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। मुख्य आरोपी सागर कर्ष के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी–कर्मचारी

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा),
उप निरीक्षक – उपेंद्र मिश्रा, दादूरैया ठाकुर,
सहायक उप निरीक्षक – अरुण सिंह,
आरक्षक – वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे, जय उराव, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र गोस्वामी
का विशेष योगदान रहा।


Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button