
चांपा में आज धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सात-आठ दिनों तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को जयंती समारोह में किया जाएगा सम्मानित
चांपा। अग्रवाल समाज के आराध्य एवं अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष भी चांपा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले जयंती समारोह को लेकर अग्रवाल सेवा संघ द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल सेवा संघ के सचिव राज अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में श्री श्याम मंदिर में समाज की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से महाराजा अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के उपलक्ष्य में पिछले सात से आठ दिनों के दौरान समाज के लोगों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जयंती समारोह के दिन मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
ओम सिटी से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जयंती समारोह के अवसर पर 11 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे ओम सिटी से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभा स्थल रामबाड़ा तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।
बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
जयंती आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष विष्णु मोदी, सचिव राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश मोदी, संरक्षक रामनारायण मोदी, विनोद मोदी, मोहन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अखिलेश मोदी,अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, गणेश मोदी, पवन अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, किशन मित्तल, किशोर मोदी, हर्ष अग्रवाल, घनश्याम मोदी एवं विनय अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, जयंती आयोजन प्रभारी मनोज अग्रवाल एवं अंकित मोदी सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।




