जांजगीर-चांपा की बस्ती फिर खून से लाल, शराब के पैसे को लेकर विवाद में युवक की नृशंस हत्या

जांजगीर-चांपा की बस्ती की सड़क फिर खून से लाल, शराब के पैसे को लेकर विवाद में युवक की नृशंस हत्या

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर चांपा


जिले के जांजगीर से लगे ग्राम सिवनी में बीती रात बीच बस्ती में हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शराब के लिए पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमला इतना गंभीर था कि चाकू के वार से मृतक के पेट की आंतें तक बाहर आ गईं।


घटना रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


बहरहाल, मामले को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।


घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
➡️ बीच बस्ती में हुई इस नृशंस हत्या ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button