जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने दी दशहरा पर्व की बधाई

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने दी दशहरा पर्व की बधाई

चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

रफीक सिद्दीकी ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button