Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा,देशभक्तिभक्तिमानवताशिक्षा

ईपीएस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व

img 20260717 wa05382990341041386440018 Console Corptech

ईपीएस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व

चांपा। एलीगेंट पब्लिक स्कूल (ईपीएस) चांपा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ रथ यात्रा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा, जहां विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भक्ति गीतों और जयघोष के साथ रथ यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रेम, सेवा, समानता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मेघा सोनी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व हमारी समृद्ध परंपराओं से जुड़े रहने तथा नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार के लिए यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण एक प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अवसर साबित हुआ।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button