चांपा–बिर्रा रोड पर दो दुकानों में चोरी, नगर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चांपा–बिर्रा रोड पर दो दुकानों में चोरी, नगर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चांपा। 7 और 8 जनवरी की दरमियानी रात नगर के मुख्य मार्ग चांपा–बिर्रा रोड पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य सड़क पर इस तरह दिनदहाड़े आवाजाही वाले क्षेत्र में चोरी की घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों ने रात के समय दुकानों के शटर और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान व नकदी पर हाथ साफ किया। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दुकान संचालक विवेक अग्रवाल ने बताया कि वह उक्त दुकान में किराए पर व्यवसाय कर रहे थे, और यह पहली बार नहीं है जब उनके प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले वर्ष 2023 में भी उनकी दुकान में बड़ी चोरी हो चुकी थी। बार-बार चोरी की घटनाओं से आहत होकर उन्होंने अब दुकान खाली करने का निर्णय ले लिया है।
व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button