नहर के तेज बहाव में बहा 4 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

img 20260829 wa06191573183614058191212 Console Corptech
4 घंटी की मशक्कत के बाद नहर में मिला शव
img 20260829 wa06211193924128988366096 Console Corptech
मृत हुआ मासूम निकेश



नहर के तेज बहाव में बहा 4 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

बालपुर में दर्दनाक हादसा, घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम नहर से बरामद हुआ शव

चांपा। बालपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निकेश गोंड, पिता रामेश्वर गोंड, निवासी बालपुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निकेश नहर किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और नहर के तेज बहाव में बह गया।

करीब 2 बजे तक जब निकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। पतासाजी के दौरान आसपास खेल रहे बच्चों ने बताया कि निकेश का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया था और तेज बहाव में बह गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं सारागांव थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण पुलिस ने नहर विभाग के एसडीओ से संपर्क कर पानी का बहाव कम करवाया

इसके बाद चांपा एवं सारागांव पुलिस की टीम ग्रामीणों और बच्चे के परिजनों के साथ नहर के किनारे पैदल चलते हुए लगातार पतासाजी में जुटी रही। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत करते हुए देर शाम तक बच्चे की तलाश जारी रखी।

इसी दौरान देर शाम करीब 6 बजे सारागांव निवासी शिवा सूर्यवंशी ने नहर में बच्चे का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शिवा सूर्यवंशी द्वारा बच्चे के शव को नहर से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही चांपा एवं सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चांपा के बीडीएम अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा सुबह पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मासूम निकेश की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button