प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से सांसद कमलेश जांगड़े ने की आत्मीय भेंट, रक्षाबंधन पर बांधा रक्षा सूत्र

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से सांसद कमलेश जांगड़े ने की आत्मीय भेंट, रक्षाबंधन पर बांधा रक्षा सूत्र

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से आत्मीय भेंट की। इस दौरान रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सांसद जांगड़े ने प्रदेश अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव वर्तमान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मां दंतेश्वरी की असीम कृपा से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के लिए हर्ष और संतोष का विषय है।

उन्होंने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वस्थता प्राप्त हो और वे पूरी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ पुनः समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने श्री किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button