बंधाई तालाब के पास मिली लाश की हुई पहचान, दो दिनों से लापता राहुल के रूप में हुई शिनाख्त

IMG 20261009 143210 Console Corptech
राहुल पटेल के रूप में हुई पहचान
IMG 20261009 WA0153 2 Console Corptech
मौके पर मिला शव

बंधाई तालाब के पास मिली लाश की हुई पहचान, दो दिनों से लापता राहुल के रूप में हुई शिनाख्त

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर की पहचान, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव; मौत की वजह अब भी रहस्य

चांपा। मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त राहुल पटेल पिता कांति पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी कैलाश नगर  चांपा के रूप में की गई है, जो पिछले दो दिनों से बिना बताए घर से लापता था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, राहुल पटेल पिछले दो दिनों से घर से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई थी और अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह बंधाई तालाब के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना ने परिवार की चिंता बढ़ा दी।

अनहोनी की आशंका के बीच परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की हालत देखकर उनकी आशंका सच साबित हुई। उन्होंने मृतक की पहचान राहुल पटेल के रूप में की। तालाब किनारे मिले शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। शरीर के कई अंगों और चेहरे की स्थिति ऐसी थी कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को शासकीय बीडीएम अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

हत्या या आत्महत्या, मौत के पीछे क्या है राज?

दो दिनों से लापता राहुल का शव तालाब के पास मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई? वह घर से निकलने के बाद कहां गया था? क्या उसकी मौत किसी हादसे के कारण हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल राहुल की मौत से जुड़े रहस्य पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button