जांजगीर चांपा में बड़ी घटना:- खेत में 5 बार पलटी कार,एक युवक की मौत 4 गंभीर रूप से घायल,पिकनिक मनाकर जा रहे थे घर

img 20250615 wa00199096682741158801211 Console Corptech
img 20250615 wa0017399625861174480755 Console Corptech
img 20250615 wa00164303844908137165965 Console Corptech
img 20250615 wa00186594482572124670291 Console Corptech

जांजगीर चांपा में बड़ी घटना:- खेत में 5 बार पलटी कार,एक युवक की मौत 4 गंभीर रूप से घायल,पिकनिक मनाकर जा रहे थे घर


जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के नक्टीडीह पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में 5 बार पलटी मारी है हादसे में 24 वर्षीय युवक शंकर केवट की मौत हुई है वही 4 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार जारी है,सभी एक गांव के रहने वाले हैं। 


बिर्रा थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि नक्टीडीह के रहने वाले 5 युवक बसंत खूंटे,मनीष केवट,अनीश महिलांगे, विजय गिर और शंकर केवट सभी ग्राम बोरसी के डेम के पास पिकनिक मनाने गए हुए थे। जहां से वे सभी टाटा इंडिगो CG 12 R 1139 से वापस आ रहे थे इस बीच पेट्रोल पंप से पेट्रोल डालने के बाद अपने गांव नक्टीडीह की ओर जाने को निकले थे कार की रफ्तार तेज होने पर वह सड़क के दूसरी ओर खेत में जा पलटी है लोगो ने बताया कि यह कार फिल्मी स्टाइल में 5 बार पलटी मारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार केलिए सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में भर्ती कराया गया जिसमें से एक युवक शंकर केवट को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। वही 4 अन्य युवकों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चांपा भेजा गया है।

मृतक शंकर केवट के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है सोमवार को पंचनाम की कार्यवाही की जाएगी और पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button