श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का हुआ सम्मान, उनके योगदान को सराहा गया

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का हुआ सम्मान, उनके योगदान को सराहा गया

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष डॉ. धनेश्वरी जागृति (महिला) एवं जिला प्रवक्ता अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम से ही देश और समाज का विकास संभव हो पाता है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह सलूजा, जिला अध्यक्ष (पुरुष) गोपाल मित्तल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, लक्ष्मण (ललित) पाण्डेय, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, सहसचिव श्रीमती वीणा साहू, रामचरण पटेल, कार्यकारिणी सदस्य गौकरण पटेल, रोहित पटेल, लक्ष्मी पटेल, धीरज राठौर सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फैक्ट्री संचालक विनोद मोदी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक भाई-बहनों ने भी भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी ने श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button