सर्व समाज के बंद का चांपा नगर में नहीं दिखा असर

img 20251224 1142577015857706981571632 Console Corptech
img 20251224 1143118977373238106496221 Console Corptech
सभी तरफ खुली रही दुकानें
img 20251224 1142515451613278997685082 Console Corptech
बरपाली चौक के पास सभी व्यापारिक संस्थाएं खुली नजर आई
img 20251224 1007032889340349145475716 Console Corptech
img 20251224 095920946289714948671987 Console Corptech
सदर बाजार की कुछ संस्थाएं बंद दिखी

सर्व समाज के बंद का चांपा नगर में नहीं दिखा असर
व्यापारिक संगठनों की अपील को व्यापारियों ने किया नजरअंदाज, खुले रहे प्रतिष्ठान


चांपा नगर में बुधवार को सर्व समाज द्वारा आहूत छत्तीसगढ़ बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद के समर्थन में की गई अपील को नगर के अधिकांश व्यापारियों ने दरकिनार कर दिया और अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलकर सामान्य रूप से व्यापार करते नजर आए।


सुबह के समय कुछ व्यापारी इस उम्मीद में अपनी दुकानें बंद रखे रहे कि बंद समर्थक संगठन नगर में पहुंचकर बंद करवाएंगे, लेकिन निर्धारित समय तक किसी के नहीं आने पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोल लिए और दिनचर्या के अनुसार कारोबार शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि गुमास्ता एक्ट के तहत चांपा नगर में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, इसके बावजूद कुछ दुकानें निर्धारित समय से पहले खुली नजर आईं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि नगर के कई व्यापारियों ने व्यापारिक संगठनों की बंद संबंधी अपील को पहले से ही अस्वीकार्य मान लिया था। यही वजह रही कि नगर में बंद पूरी तरह बेअसर नजर आया।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया गया था। प्रदेश की विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं ने इस बंद को समर्थन देने की घोषणा की थी, साथ ही कच्चे माल के व्यापार, पेट्रोल पंप और आपातकालीन सेवाओं को बंद से अलग रखने की बात कही गई थी।
हालांकि चांपा नगर में व्यापारिक संगठनों द्वारा बंद की अपील मुख्यतः सोशल मीडिया तक ही सीमित रही। कुछ व्यापारियों ने सुबह के समय प्रतीकात्मक रूप से समर्थन जरूर दिया, लेकिन बाद में नगर के व्यापारियों ने विभिन्न संगठनों की इस अपील को नकारते हुए अपने प्रतिष्ठानों का सुचारू संचालन जारी रखा।
कुल मिलाकर, सर्व समाज के बंद का चांपा नगर में कोई ठोस प्रभाव नहीं पड़ सका और जनजीवन सामान्य बना रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button