


नवनियुक्त थाना प्रभारी कमलेश शेंडे से भाजयुमो जिला मंत्री ने की सौजन्य भेंट
गुलदस्ता व शाल भेंटकर किया स्वागत, नगर की कानून-व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
चांपा। नगर में नवनियुक्त थाना प्रभारी कमलेश शेंडे से भाजयुमो जिला मंत्री देवव्रत देवांगन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान देवांगन ने थाना प्रभारी का गुलदस्ता एवं शाल भेंटकर स्वागत किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
सौजन्य मुलाकात के दौरान नगर की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। देवव्रत देवांगन ने नगर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, नशे के कारोबार तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता और लगातार निगरानी जरूरी है।
थाना प्रभारी कमलेश शेंडे ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। मुलाकात के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं एवं पुलिस व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।




