बड़े राबेली में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में तेज हुई मुहिम, सभापति आयुष शर्मा ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात

img 20260302 wa05657905975797448104717 Console Corptech
मंत्री से चर्चा करते हुए
img 20260302 wa05665250937637752308405 Console Corptech

बड़े राबेली में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में तेज हुई मुहिम, सभापति आयुष शर्मा ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात

सक्ती। विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े राबेली में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा ने रायपुर स्थित प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की और शराब दुकान को निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

सभापति आयुष शर्मा ने मंत्री को अवगत कराया कि बड़े राबेली में नई शराब दुकान खोले जाने की चर्चा से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में शराब दुकान प्रस्तावित होने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है। कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठनों द्वारा भी इस विषय में जिला प्रशासन को मौखिक एवं लिखित शिकायत दी जा चुकी है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि यदि शराब दुकान खोली जाती है तो इसका दुष्प्रभाव न केवल बड़े राबेली बल्कि आसपास के कई गांवों में भी पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा तथा सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दे चुके हैं।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभापति आयुष शर्मा को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे। उन्होंने तत्काल सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो से फोन पर चर्चा कर दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही गौठान में आबकारी विभाग द्वारा रखे गए शराब को वहां से वापस मंगाने के आदेश दिए जाने की बात भी कही।

मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति को लेकर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button