जैजैपुर के गांवों को मिला विकास की नई सौगात: वीबी-जी रामजी योजना से मिला 6 करोड़ 22 लाख 52 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति।

img 20260923 wa07557610792487017484847 Console Corptech
img 20260923 wa07569076936681255715122 Console Corptech

जैजैपुर के गांवों को मिला विकास की नई सौगात: वीबी-जी रामजी योजना से मिला 6 करोड़ 22 लाख 52 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति।

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने जताया आभार”

जैजैपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीबी-जी रामजी योजना अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 155  विकास एवं रोजगारमूलक कार्यों के लिए 6 करोड़ 22 लाख 52 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से अपेक्षित अनेक जनोपयोगी कार्यों को गति मिलने की संभावना है।

स्वीकृत कार्यों में तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण, पक्की नाली, चेकडैम, पुलिया, ग्रामीण सड़क, नहर सफाई, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, बालिका शौचालय, आंगनबाड़ी भवन, खाद्यान्न भंडारण भवन तथा वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल हैं।

गांव-गांव में विकास कार्य

योजना के तहत आमापाली में माइनर नहर सफाई के लिए 6.65 लाख, बिछिया-आमापाली में तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए 10 लाख, कचंदा में खाद्यान्न भंडारण भवन के लिए 8.96 लाख तथा मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय के लिए 5.87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

केकराभाठ में नवां तरिया निर्माण के लिए 17.85 लाख, कोटेतरा में तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए 9.98 लाख, गुचकुलिया में नया तालाब निर्माण के लिए 19.56 लाख, मल्दा में इंद्रनवां तरिया निर्माण के लिए 19.79 लाख तथा भोथिया में सड़क किनारे वृक्षारोपण के लिए 18.59 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

नाली, चेकडैम और पुलिया निर्माण पर जोर

ग्रामीण जल निकासी एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक ग्राम पंचायतों में पक्की नालियों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। लालमाटी में सुरेश कुमार के घर से नदी की ओर पक्की नाली के लिए 9.61 लाख, देवरीमठ में गोकुल खेत से तालाब की ओर पक्की नाली के लिए 9.92 लाख, डोमाड़ीह में मणिराम के खेत से जयलाल के खेत की ओर पक्की नाली निर्माण के लिए 9.92 लाख, अमोदा में विभिन्न नाली निर्माण कार्यों के लिए 9.82 लाख एवं 9.96 लाख, तथा जर्वे में दो पक्की  नाली निर्माण कार्यों के लिए 9.64 लाख एवं 9.91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह चेकडैम के लिए ग्राम पंचायत झरप में 19 लाख, पेंड्री में 19.31 लाख, बरेकेलकला में 19.31 लाख, नगारीडीह में 19.32 लाख तथा परसदा में 19.31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

देवरीमठ में तीन पुलिया निर्माण के लिए 12.46 लाख, मल्दा में तीन पुलिया के लिए 14.94 लाख, बहेराडीह में पुलिया निर्माण के लिए 4.39 लाख तथा गाड़ाघाट नाला में पुलिया निर्माण के लिए 19.99 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को भी प्राथमिकता

वीबी जी राम जी योजना के तहत ओड़ेकेरा, कोटेतरा, मुक्ता, रायपुरा, भोथिया, केकराभाठ एवं चिस्दा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बालिका शौचालय निर्माण के कार्य स्वीकृत हुए हैं। रायपुरा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 11.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं कचंदा, ठठारी, भोथिया, धमनी, घिवरा, हरेठीकला, पिसौद, बरेकेल खुर्द, गुचकुलिया, कलमीडीह, बहेराडीह, बर्रा सहित विभिन्न ग्रामों में मुक्तिधाम एवं मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण के कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण

ग्राम पंचायतों, शासकीय स्कूल परिसरों, छात्रावासों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यों को भी योजना में शामिल किया गया है। चिखलरोंदा में ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण के लिए 5 लाख रुपये सहित विभिन्न पंचायतों में लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक के वृक्षारोपण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

जैजैपुर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने जताया आभार

जनपद पंचायत जैजैपुर की अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुंटे ने क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाले इन कार्यों से गांवों में विकास को गति मिलेगी। तालाब, नाली, चेकडैम, पुलिया, सड़क, मुक्तिधाम, शौचालय और वृक्षारोपण जैसे कार्य सीधे ग्रामीणों की आवश्यकताओं से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र के विकास के लिए शासन से प्राप्त सहयोग के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

पुष्पा परदेशी खुंटे
अध्यक्ष, जनपद पंचायत जैजैपुर

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button