जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर: ग्राम पुटपुरा में सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा

img 20260519 wa0607289102322062649541 Console Corptech
img 20260519 wa06067324521961139735519 Console Corptech

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर: ग्राम पुटपुरा में सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुरा में पंचायत की राजनीति गरमा गई है। ग्राम पंचायत के पंचों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में पंचों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) जांजगीर को आवेदन सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत के कई पंच वर्तमान सरपंच के कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे हैं। पंचों का आरोप है कि पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कई महत्वपूर्ण मामलों में पंचों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा। इसी नाराजगी के चलते पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि आवेदन में पंचायत संचालन में अनियमितता, जनहित कार्यों की अनदेखी और पंचों की उपेक्षा जैसे कई मुद्दों का उल्लेख किया गया है। पंचों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमानुसार जल्द अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

वहीं इस घटनाक्रम के बाद ग्राम पंचायत की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और आगामी निर्णय पर टिकी हुई है।

यदि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत पुटपुरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button