
जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों का कमाल, राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में बने ओवरऑल चैंपियन
जांजगीर-चांपा वूशु एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने डोंगरगढ़ में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के सिवनी ग्राम के खिलाड़ियों ने ताउलु ग्रुप इवेंट के जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा। इससे पहले भी जिले के फाइटर्स ने विभिन्न मुकाबलों में 28 गोल्ड, 1 सिल्वर एवं 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जांजगीर-चांपा जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक पदक हासिल करते हुए ‘ओवरऑल विनर’ की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर गुलाब चंद यादव, प्रीतम दास महंत, ममता देवांगन, गायत्री पाण्डेय तथा अविनाश मांझी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




