NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग:- पंकज शुक्ला

videoshot 20260627 2302301842426443205487675 Console Corptech
भाजपा कार्यालय के सामने धरना देते युवा कांग्रेस
videoshot 20260627 2302075256121367492244702 Console Corptech
videoshot 20260627 2302137042450584597559825 Console Corptech
युवा कांग्रेस और पुलिस आमने सामने
img 20260627 wa06342013387959912901000 Console Corptech
धरना स्थल पर गरजते नजर आए अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं अन्य

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग :- पंकज शुक्ला

जांजगीर-चांपा। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बहाल करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

प्रदर्शन में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी, महामंत्री अजीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, मनोरमा पाटेकर, भोलू यादव, हर्षवर्धन सिंह, सुरेश देवांगन, बहादुर यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जय सेवायक, जिन्बू आर्य, सागर पटेल, विनोद चक्रवर्ती, राज कुमार सिंह, गगन गुरुद्वान, आकाश सिंह, अजय वर्मा, सत्येन्द्र सूर्या, अंशु रजक, शुभंकर सिंह, संस्कार राठौर, समीर पांडेय, मुकेश कौशिक, पृथ्वीराज सिंह, वैभव सिंह चंदेल, अभिजीत सोनवानी, अर्पित देवांगन, सानिया जांगड़े, विजय यादव, सुरेश यादव, भावेश पाल सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button