ग्राम सिवनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 11 माह की मासूम बच्ची से छिना मां का साया

ग्राम सिवनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 11 माह की मासूम बच्ची से छिना मां का साया

चांपा। चांपा नगर से लगे ग्राम सिवनी में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका की 11 माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अँचली सिदार (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची और आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि अँचली सिदार अपने पति और जेठानी के साथ एक ही घर में रहती थी। घटना से दो दिन पहले उसकी जेठानी कहीं बाहर गई हुई थी। पति के अनुसार, बीती रात अँचली ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह घर के पीछे से शीट तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचा, जहां अँचली फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button