Bussinessचाम्पाजांजगीर चांपा,पंचायत एवं ग्रामीण विकासपुलिसमानवता

सिवनी गांव में बुनकर महिलाओं से रूबरू हुईं एसडीओपी योगिता बाली खार्पडे, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे के साथ सिवनी के ग्रामीण
बुनकरों के बीच पहुंचकर की जानकारी

सिवनी गांव में बुनकर महिलाओं से रूबरू हुईं एसडीओपी योगिता बाली खार्पडे, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी स्थित आदर्श कोसा सहकारी बुनकर समिति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी योगिता बाली खार्पडे ने बुनकर महिलाओं से आत्मीय संवाद कर हथकरघा एवं कोसा उद्योग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान समिति के संचालक मनमोहन देवांगन ने एसडीओपी को समिति की कार्यप्रणाली, कोसा एवं सूती वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया तथा महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसडीओपी ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे पारंपरिक हथकरघा कार्य को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर एसडीओपी योगिता बाली खार्पडे ने “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार या सेवन होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी साझा करने, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी देने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने भी महिलाओं को सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक निकिता साहू ने महिलाओं को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों की जानकारी देते हुए डिजिटल लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम कार्ड, बैंक खाते की जानकारी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि सोशल मीडिया, फोन कॉल या ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी का प्रयास किया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकर महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button