जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं अध्यक्ष

img 20260901 wa04508839596724002669814 Console Corptech
img 20260901 wa04518312941819286048875 Console Corptech
img 20260901 wa04521297787975118421315 Console Corptech

🚨 जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी की कार आज सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा रायपुर से जांजगीर-चांपा लौटने के दौरान सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर अचानक गाय के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसा आज करीब दोपहर 12 बजे का बताया जा रहा है।

हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मदद की। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button