
खोखरा में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर चांपा। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खोखरा में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 2,400 रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जिले के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब बिक्री एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से ग्राम खोखरा में अवैध शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शेषनारायण राठौर (34 वर्ष), निवासी खोखरा, थाना जांजगीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखी लाल रंग की बोरी से 30 नग देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में योगदान: निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं संतुका खुटे का सराहनीय योगदान रहा।




