
नशे के खिलाफ चांपा पुलिस का बड़ा प्रहार, नशे के सौदागरों से बड़ी खेप बरामद
चांपा। नगर में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ चांपा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं नशीली गोलियां बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चांपा पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे का सेवन करने वालों के साथ-साथ नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस को नशे के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं नशीली गोलियां बरामद की हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों के नाम, बरामद नशीली सामग्री की मात्रा और प्रकरण में लगाई गई धाराओं सहित अन्य विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।



