मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान शिवरीनारायण के दर्शन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद

दर्शन कर निकलते हुए माननीय नेता गण
भगवान के दर्शन करते मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता गण
मंदिर दर्शन कर सबरी का बेर खाते हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान शिवरीनारायण के दर्शन, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी रहे मौजूद

शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री, ओपी चौधरी और सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि रहे साथ

जांजगीर चांपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने शिवरीनारायण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान श्री शिवरीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी तथा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित प्रदेश और जिला स्तर के कई जनप्रतिनिधि एवं नेता मौजूद रहे।

भगवान शिवरीनारायण की पावन नगरी में मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के बीच शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल रहा। भगवान के दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिवरीनारायण की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आगमन से आयोजन को विशेष महत्व मिला।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button