पोस्ट ऑफिस में रकम जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, चांपा पुलिस ने एक को पकड़ा

img 20260811 1136366195861691022515130 Console Corptech


पोस्ट ऑफिस में रकम जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, चांपा पुलिस ने एक को पकड़ा

चांपा। चांपा नगर में पिछले कुछ समय से धोखाधड़ी से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पोस्ट ऑफिस में लोगों की रकम जमा कराने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पोस्ट ऑफिस एजेंट के माध्यम से लोगों की रकम जमा कराने से जुड़ा हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके द्वारा दी गई रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई, जिसके बाद लंबे समय से वे अपनी रकम वापस पाने के लिए संबंधित व्यक्ति के घर के चक्कर लगा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पिछले कुछ महीनों से चल रहा था, लेकिन शुरुआत में इसकी शिकायत पुलिस थाने में नहीं की गई थी। रकम वापस नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मई माह में संबंधित पोस्ट ऑफिस एजेंट के घर के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने अंततः थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ कांन्तु को पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा उससे लोगों से ली गई रकम और पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो बड़ी संख्या में लोगों से रकम लेने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पीड़ितों की संख्या और कथित तौर पर हुई धोखाधड़ी की कुल रकम का वास्तविक आंकड़ा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चांपा में पोस्ट ऑफिस एजेंट बनकर लोगों की रकम के संबंध में धोखाधड़ी का मामला सामने आ चुका है। ऐसे में एक बार फिर पोस्ट ऑफिस में रकम जमा कराने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button