









महाआरती एवं छप्पन भोग के साथ लगातार चल रहा भंडारा, नारायण चंदेल ने भी ग्रहण किया प्रसाद
चांपा। अखंड रामनाम सप्ताह 2026 के अंतर्गत हनुमान चौक, कसेरपारा हटवारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के पावन अवसर पर समिति द्वारा लगातार भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी भगवान श्रीरामचन्द्र जी का आशीर्वाद लेने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूजा-अर्चना एवं महाआरती में शामिल होने के पश्चात उन्होंने अपने साथियों के साथ भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान भाजपा नेता विवेका गोपाल, चांपा नगरपालिका की पार्षद श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह, सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा,पार्षद टीकम कंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
भंडारे में सभी वर्गों के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। समिति द्वारा किए जा रहे इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। ‘जय श्री राम’ के जयकारों से कसेरपारा गूंजायमान हो रहा है।
जय श्री राम 🚩🙏




