अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 155 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 155 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी शैलेश देवांगन (29 वर्ष) निवासी बैरियल चौक, चांपा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 155 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 12,400 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। साथ ही शराब के परिवहन और छुपाने में उपयोग की जा रही 4 स्कूटी, जिनकी अनुमानित कीमत 1,60,000 रुपये है, भी जब्त की गई। इस प्रकार कुल 1,72,400 रुपये का सामान जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांपा श्रीमती योगिता बाली खापर्डे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील सिसोदिया, आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह, मुद्रिका दुबे, खेमचरण राठौर एवं वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button