रायपुर: मजदूरों को भुगतान न देने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

रायपुर: मजदूरों को भुगतान न देने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

रायपुर। भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को एक लिखित शिकायत सौंपकर M/S Agrawal Coal Traders कंपनी पर मजदूरों और कर्मचारियों को भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत पत्र के अनुसार, सिलतरा स्थित कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि काम कराने के बाद उन्हें समय पर मजदूरी नहीं दी जाती और भुगतान मांगने पर उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है। पत्र में कंपनी के संचालक पर यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने वाले कर्मचारियों को झूठे केस में फंसाने की बात कही जाती है।

आवेदन में विनोद कुमार ताराचंद और विजय कुमार दुबे सहित अन्य श्रमिकों के नाम का उल्लेख करते हुए प्रशासन से मांग की गई है कि सभी कर्मचारियों का बकाया भुगतान दिलाया जाए और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

मानवाधिकार संगठन ने कहा कि श्रमिकों का शोषण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की गई है।

बताया जाता है कि ऐसे मानवाधिकार संगठन समाज में पीड़ितों को न्याय दिलाने और प्रशासन तक शिकायत पहुंचाने का कार्य करते हैं।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button