जांजगीर के कचहरी चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण



जांजगीर के कचहरी चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
जांजगीर-चांपा।
जिले के मुख्यालय जांजगीर स्थित कचहरी चौक में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा महान नेताओं के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, रिषिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामबिलास राठौर, विवेक सिसोदिया, देव कुमार पांडेय, अमन अग्रवाल, महेंद्र कश्यप, परमेश्वर निर्मले, संस्कार राठौर, आकाश तिवारी, अरमान खान सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। समारोह सद्भावपूर्ण एवं देशभक्ति मय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।







