वार्ड नंबर 11 से पवन साहू जीते

वार्ड नंबर 11 से पवन साहू जीते
चांपा । नगर पालिका चांपा में पार्षद पद के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन साहू ने जीत हासिल कर ली है । आपको बता दे कि अपने निकटम उमीदवार को हराते हुए 93 मतों से पवन साहू ने विजय प्राप्त की है। विजय श्री प्राप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं में अलग ही खुशी देखने को मिल रही है साथ ही उन्हें बधाई देने लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है।

पवन साहू ने जीत के बाद कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि हमारी वार्ड की जनता की जीत है क्योंकी सभी के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हमारा सहयोग कर जीत दिलाई है मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं । साथ ही विश्वास दिलाया की वार्ड की समस्त समस्याओं का निराकरण जल्द ही प्राथमिकता से किया जाएगा साथ की कई विकास कार्य कराए जाएंगे। वार्ड की समस्त जनता का दिल से आभार करता हूँ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button