चांपा थाना को बड़ी कार्रवाई में मिली सफलता, सूत्र

चांपा थाना को बड़ी कार्रवाई में मिली सफलता

चांपा। चांपा थाना पुलिस ने बीती रात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अपने घर में अवैध रूप से शराब संग्रह कर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही कुछ वाहनों को भी जब्त किए जाने की जानकारी मिल रही है, जिनका उपयोग इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई हाल के समय में चांपा थाना की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस इस पूरे मामले का कब खुलासा करती है और इसमें और किन-किन लोगों की संलिप्तता सामने आती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button