अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव आज

अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव आज

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा आज गुरुवार 12 मार्च को दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय के घेराव का आह्वान किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में दुर्ग संभाग एवं सरगुजा संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खेती किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

जारी सूचना के अनुसार जांजगीर-चांपा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने में लगे हुए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button