crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

नगर में बढ़े चोरों के हौसले, पुलिस को दे रहे खुला चैलेंज

नगर में बढ़े चोरों के हौसले, पुलिस को दे रहे खुला चैलेंज

चांपा। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हैं कि चोर अब सिर्फ दुकानों और घरों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों को भी निशाना बनाने लगे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बीते कुछ दिनों में चांपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। ताजा मामला 9 और 10 मार्च की दरम्यानी रात का बताया जा रहा है, जहां बेलदारपारा स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार बेलदारपारा निवासी ईश्वर प्रसाद कुम्हार 9 तारीख को अपने निजी काम से बाहर गए हुए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में रखे नगदी और कीमती सामान समेत लगभग 1 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

एक ओर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा किया जा रहा है, वहीं लगातार हो रही चोरियों से इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित गश्त हो रही होती तो इस तरह की घटनाएं बार-बार नहीं होतीं।

सूने मकान और दुकानों को बना रहे निशाना

नगर में चोरों द्वारा खासकर सूने मकानों और बंद दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा हाट-बाजार में भी जेबतराशी और मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। बाजारों में सक्रिय गिरोह लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर पैसे, पर्स और मोबाइल पार कर रहे हैं।

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

लगातार हो रही घटनाओं से लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है। आम नागरिकों का कहना है कि चोरों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है, तभी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की है।


WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button