बम्हनीडीह में चुनावी माहौल गरम, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरि

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरि एवं महिला मंडल
बाजार में लोगो की लगी भीड़
भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगते हुए प्रत्याशी एवं महिला शक्ति
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे आनद मिरि एवं साथी

बम्हनीडीह में चुनावी माहौल गरम, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरि

बम्हनीडीह। नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही बम्हनीडीह में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश डडसेना के पक्ष में माहौल बनाने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरि शुक्रवार को बम्हनीडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है और यदि नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनती है तो क्षेत्र के विकास को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं पर काम कर रही है और जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

चुनावी प्रचार अभियान में उनके साथ जिला पंचायत सभापति मोहन कुमारी, जिला भाजपा की संगीता पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की डॉ. धनेश्वरी जागृति, चांपा नगर पालिका की पार्षद पुष्पा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी दौरान प्रचार करने पहुंची महिला शक्तियों ने भी जमकर भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष एवं पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगा। महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी तथा जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से चुनावी प्रचार में अलग उत्साह देखने को मिला और उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति आनंद प्रकाश मिरि ने भी जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा।

जनसंपर्क के दौरान गुलगुला और भजिया के स्वाद लेते हुए अध्यक्ष सत्यलता मिरि एवं उनके साथी गण



प्रचार के दौरान दिखी सादगी और मिलनसारिता

चुनावी प्रचार के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरि एवं उनके साथियों की सादगी और मिलनसार व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित करता नजर आया। शुक्रवार को बम्हनीडीह में साप्ताहिक बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों से उनकी मुलाकात हुई। जनसंपर्क के दौरान वे बाजार में घूमते हुए दुकानदारों और आम लोगों से आत्मीयता से बातचीत करती दिखीं।

इसी दौरान उन्होंने एक दुकान में पहुंचकर भजिया और गुलगुला का स्वाद भी लिया। लोगों ने उनकी सहजता और सरल व्यवहार की सराहना की। बाजार में घूम-घूमकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।

घर घर पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए प्रत्याशी



भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना ने कहा कि वे साफ-सुथरी सोच और विकास के उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्रेम, आशीर्वाद और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है तथा नगर पंचायत के विकास को लेकर लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास साफ दिखाई दे रहा है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया चुनाव प्रचार करते हुए
जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगते हुए गगन जयपुरिया



वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने खास बातचीत में कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और देश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। यही कारण है कि लोगों का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और संवाद के दौरान लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना को हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है और आने वाले परिणाम भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक साबित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरी है, जिसका लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।

प्रत्याशी के पक्ष में लोगो के साथ बैठक करते हुए आशीष तिवारी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button