करेंट की चपेट में आए दंपत्ति हुए घायल ,अस्पताल कराया गया भर्ती

img 20250502 0952149135367055983996386 Console Corptech
img 20250502 wa00121084787535547476703 Console Corptech
img 20250502 wa00136895529925830224605 Console Corptech

करेंट की चपेट में आए दंपत्ति  हुए घायल अस्पताल कराया गया भर्ती
चांपा। नगर के हृदय स्थल बरपाली चौक में स्थित आशा कलेक्शन के संचालक पति पत्नी  11 केवी  वाले करेंट के चपेट में हुए घायल। बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह पति पत्नी सुबह अपनी छत पर टहल रहे थे तो वही बीती रात आए आंधी तूफान के साथ बारिश के कारण दुकान का बोर्ड उखड़ कर लटक गया था जिसे ठीक करने के लिए दुकान के संचालक महेश भावनानी उस बोर्ड को जैसे ही छुआ तो त्रुटि वश उसमें पास में लगे खंभे से गुजरे 11 केबी के करेंट के चपेट में आ गए जिसे देख कर उनकी पत्नी सिमरन भावनानी बीच बचाव के लिए पहुंची परंतु उनकी पत्नी भी चपेट में आगई। चपेट में आए दोनों दंपत्ति बुरी तरह झुलस गए है जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए 108 की तत्काल सुविधा के साथ शासकीय बीडीएम अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है उसके बाद इनको सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है । पता चला है कि दोनों पति पत्नी को करंट इतनी बुरी तरह से लगा है कि दोनों के हाथ और पैर में झुलसाने के निशान के साथ फैट से गए है और भी अंदुरूनी  छोटे होने की संभावना प्रबल बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 20 at 15.00.10 Console Corptech

बताया जा रहा है कि रेफर की वजह यह है कि चांपा अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा नहीं होने के कारण बर्न वाले मामले में लोगों को रेफर किया जाता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button