बीजेपी द्वारा जारी  प्रत्याशी सूची में नाम आने के बाद प्रत्याशी मुकरे तो ऐन वक्त पर इन्होंने दाखिल किया नामांकन

बीजेपी द्वारा जारी  प्रत्याशी सूची में नाम आने के बाद प्रत्याशी मुकरे तो ऐन वक्त पर इन्होंने दाखिल किया नामांकन


चांपा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के एक दिन पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है।भाजपा ने चांपा नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड नं 07 से श्रीमति अर्चना आशीष अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वो चुनाव लडने से मुकर गए इसका कारण यह हुआ की वो बहुत दिनों से बाहर रहते थे और अभी कुछ दिनों पहले यहां दुबारा रहने लगे है जिससे उनके बाहरी होने की अफवा उड़ने लगी थी ।अब भाजपा को आखरी समय में नया उम्मीदवार चुनने की चुनौती का सामना करना पड़ता है।जिसके बाद ऐन वक्त पर भाजपा के कर्मठ एवं ईमानदार नागरिक किशोर मोदी ने अपनी पत्नी श्रीमती विनीता मोदी को उम्मीदवार बनाते हुए इनका नामांकन दाखिल करवाया।
आपको बता दे की श्रीमति अर्चन आशीष अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने चांपा नगर पालिका के वार्ड नं सामान्य महिला से अपना प्रत्याशी घोषित किया था।नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले यानी आज 27 जनवरी को अब भाजपा से श्रीमति विनीता किशोर मोदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इनका नाम आने के बाद से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल बन गया है। और वार्ड की जनता ने बताया की अब चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला होने वाला है जो की बड़ा दिलचस्प होगा जबकि परिणाम चाहे कुछ भी हो।

वार्ड नं 07 से नई प्रत्याशी श्रीमती विनीता किशोर मोदी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button