चांपा से अकलतरा तक निकली भव्य निशान यात्रा

img 20251229 wa03104912716432752640353 Console Corptech
img 20251229 wa01334797555693636066732 Console Corptech

चांपा से अकलतरा तक निकली  भव्य निशान यात्रा
जांजगीर–चांपा।
श्री श्याम भक्तों के लिए हर्ष का विषय है कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) को श्री श्याम मंदिर चांपा से श्री श्याम मनोहर मंदिर अकलतरा तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु केसरिया ध्वज के साथ शामिल हुए और “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
निशान यात्रा के आयोजक संदीप अग्रवाल एवं अशिका अग्रवाल (चांपा) के साथ समस्त श्याम प्रेमियों  अधिक से अधिक संख्या में शामिल होते हुए धर्मलाभ लेने के लिए उमड़ पड़े हैं।
यात्रा के दौरान भजन–कीर्तन, ढोल–नगाड़े एवं भक्तिमय झांकियों के साथ श्याम बाबा की अलौकिक छवि के दर्शन हो रहे है। आपको बता दे कि कल एकादशी के दिन पदयात्री संदीप अग्रवाल और अंशिका अग्रवाल द्वारा चांपा श्री श्याम मंदिर से लेकर निकले श्याम निशान को श्याम मनोहर मंदिर अकलतरा में चढ़ाया जाएगा।वैसे तो हर वर्ष  संदीप अग्रवाल अपनी टीम के साथ उड़ीसा के भटली धाम में स्थित श्याम मंदिर में  पैदल जाकर श्याम निशान चढ़ाते रहे है । परंतु अभी वे श्याम निशान लेकर अपनी भांजी अंशिका के साथ अकलतरा के लिए निकल चुके है और आज शाम तक अकलतरा पहुंच जाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button