होली से पहले 25,24,339 किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये बोनस की सौगात – ठाकुर शिव चमन सिंह

होली से पहले 25,24,339 किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये बोनस की सौगात – ठाकुर शिव चमन सिंह
जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये की बोनस राशि प्रदान किए जाने के निर्णय पर भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं का आभार जताया है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर शिव चमन सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं ने यह साबित कर दिया है कि उनकी सरकार किसानों के सुख-दुख को भली-भांति समझती है। यह निर्णय लाखों किसान परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है और त्योहार से पहले आर्थिक संबल प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि यह बोनस राशि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं प्रोत्साहन की दिशा में एक सार्थक और ऐतिहासिक कदम है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों का मनोबल भी बढ़ेगा।
ठाकुर शिव चमन सिंह ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी किसान हित में ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button