बम्हिनिडीह क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, ग्रामीणों ने पादरी को पहुंचाया थाने

बम्हिनिडीह क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, ग्रामीणों ने पादरी को पहुंचाया थाने

जांजगीर-चांपा। बम्हिनिडीह थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की सूचना को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम सोठी और पिपर्दा के बीच सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक ग्रामीण के घर में बाहर से आए एक पादरी द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि सभा के माध्यम से लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही वे मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने संबंधित पादरी को अपने साथ बम्हिनिडीह थाने पहुंचाकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल चांपा के पदाधिकारी भी अपने साथियों के साथ थाने पहुंचने के लिए रवाना हो गए और उचित कार्रवाई की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक, बाहर से आए पादरी के समर्थन में भी कुछ लोग थाने पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button