शराब दुकान में 78.50 लाख की  लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, 
पुलिस के आईजी डॉ संजीव शुक्ला मौके पर

img 20250114 2026366888310629413061146 Console Corptech
videoshot 20250114 192637216676248386954247 Console Corptech
videoshot 20250114 192545185915558511422442 Console Corptech
videoshot 20250114 1927031790069687750544139 Console Corptech
img 20250114 1925281842883979654274461 Console Corptech

शराब दुकान में लूट: बदमाशों ने गनमैन को गोली मारी, 
पुलिस के आईजी डॉ संजीव शुक्ला मौके पर

जांजगीर -चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में आज शाम दो बदमाशों ने 78.50 लाख की रकम लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच बदमाशों को रोकने की कोशिश करने पर गनमैन को गोली मार दी गई।

बाइक सवार दो बदमाश खोखरा के देशी विदेशी शराब दुकान में पहुंचे थे। ठीक इसी वक्त शराब दुकान पर कलेक्शन टीम भी पहुंची थी। अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।



बताया जा रहा है कि कलेक्शन टीम के साथ यह लूट की वारदात हुई है। गनमैन को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद नगदी रकम लेकर बाइक से फरार हो गए।

गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रहें हैं।

videoshot 20250114 2037153423779801819379947 Console Corptech
घायल गनमैन



एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल गनमैन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी थाना चौकियों को अलर्ट किया गया है।

नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं। इस बीच बदमाशों ने 18 दुकानों का कलेक्शन के  लगभग 78.50 लाख की रकम लूट ली है इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है।

गोली चलाने वाले का वीडियो

नाकेबंदी और जांच में जुटी पुलिस
वारदात की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के सभी चेक प्वाइंट पर सघन जांच की जा रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button