
अग्र मैराथन से होगी कार्यक्रम की शुरुवात
Updated by Vinay agrawal
रामबांधा news
■ अग्रसेन जयंती पर अग्र समाज की विविध स्पर्धाएं 29 से
चांपा। नगर में स्थानीय अग्रवाल सेवा संघ एवं अग्रवाल युवा मंडल के तत्वाधान में अग्रवंश संस्थापक श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी की जयंती आगामी गुरुवार 3 अक्टूबर को
परंपरानुसार धूमधाम से मनाई जायेगी। इस मौके द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विविध स्पर्धाओं का आयोजन रविवार 29 सितंबर से किया जा रहा हैं।
यह जानकारी देते हुए अग्रवाल सेवा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मोदी, सचिव अखिलेश मोदी तथा कोषाध्यक्ष किशोर मोदी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले अग्रसेन जयंती समारोह 2024 के मुख्य अतिथि चंद्रपुर निवासी समाजसेवी एवं उद्योगपति रामावतार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि रायगढ़ निवासी उद्योगपति व समाजसेवी कमल अग्रवाल होंगे। उन्होंने बताया कि अग्र समाज के सभी वर्गों के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विविध स्पर्धाओं का आयोजन रविवार 29 सितंबर से किया जा रहा हैं। इसके तहत सुबह 6 बजे ओम सिटी से श्रीराम बाड़ा तक अग्रसेन मैराथन का आयोजन किया गया हैं। इस दिन शाम 4 बजे से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए इको फ्रेंडली गणेशा का आयोजन किया गया है। इसी
दिन शाम 4.30 बजे से महिलाओं के लिए स्केल युअर वेट स्पर्धा आयोजित हैं। इसी दिन सभी वर्गों के लिए शाम 5 बजे से पीलो गेम आयोजित हैं। रविवार को ही सभी वर्गों के लिए शाम 6 बजे से डिजिटल सांप सीढ़ी तथा बच्चो के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए अग्र डांसिंग स्टार का आयोजन किया गया हैं। सोमवार 30 सितंबर को केवल विवाहित महिलाओं के लिए दोपहर 12 बजे से डांस प्रतियोगिता तथा कपल गेम के तहत शाम 4 बजे से फायरलेस कूकिंग (सेंडविच), शाम 5 बजे से सभी वर्गों के लिए कुर्सी दौड़, शाम 5.30 बजे से कक्षा 5वीं तक के बच्चो के लिए मंत्रोच्चारण और शाम 7 बजे से सभी वर्गों के लिए कराओके स्पर्धा आयोजित हैं। सोमवार को ही कक्षा 5वीं एवं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चो के लिए अलग अलग वर्ग में रात्रि 8 बजे से लुक एलाईक स्पर्धा आहूत हैं। सोमवार को ही दोपहर 3 बजे से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आयुष्मान ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा हैं। इसी तरह मंगलवार 1 अक्टूबर को सभी वर्गो के लिए शाम 4 बजे से बॉस्केट बाल, शाम 4.30 बजे से सभी वर्गों के लिए ट्रेजर हंट (खजाने की खोज), शाम 5 बजे से हिट द ग्लास, तथा शाम 5.30 बजे से महिलाओं एवं बच्चों के लिए बोरा दौड़ और शाम 6 बजे से सभी वर्गों
के लिए मटका फोड़ का आयोजन किया गया हैं। इसी तरह रात्रि 8 बजे से जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा आयोजित हैं। इसी तरह बुधवार 2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सभी वर्गों के लिए धीमी सायकल, दोपहर 2.30 बजे से महिला वर्ग के लिए धीमी स्कूटी, दोपहर 2.45 बजे से सभी वर्गों के लिए धीमी मोटरसायकल, शाम 4.30 बजे से महिला वर्ग के लिए मेहंदी प्लेटर, शाम 7 बजे से सभी वर्गों के लिए नोट गिनो प्रतियोगिता तथा इसी समय महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए थम्स अप पियो स्पर्धा आयोजित हैं। इसी दिन शाम 6 बजे से कार्निवाल (आनंद मेला) का आयोजन किया गया हैं। रात्रि 8 बजे से सभी वर्ग के लिए वीडियो हाऊजी स्पर्धा का आयोजन तिरुपत्ति मोटर्स के सौजन्य से किया गया हैं। गुरुवार 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के दिन दोपहर 1 बजे से महिला वर्ग के लिए आरती की थाल सजाओ तथा दोपहर 1.30 बजे से सभी वर्ग के लिए बेनर बनाओ तथा अग्रसेन जी की शोभा यात्रा के दौरान सभी वर्गों के लिए अग्रसेन बनो स्पर्धा आयोजित की गई हैं। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराज अग्रसेन जी की शोभा यात्रा दोपहर 3.30 बजे से ओम सिटी से श्रीराम बाड़ा तक निकाली जायेगी जिसमें समाज के लोगों से अपने प्रतिश्ठान बन्द रखकर अनिवार्य रुप से निर्धारित ड्रेस कोड में शामिल होने का अनुरोध किया गया हैं। अग्रसेन जयंती समारोह 2024 तथा इसके उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं को सफल बनाने की तैयारियों में अग्र समाज जोर-शोर से जुटा हुआ हैं।