देशभर में अब लोगों को मिलेगा सस्ता सामान : राम खूबवानी

देशभर में अब लोगों को मिलेगा सस्ता सामान : राम खूबवानी
जांजगीर-चांपा।


केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा व्यवसाई प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा के जिला संयोजक एवं समाजसेवी राम खूबवानी ने कहा कि यह बजट देश के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में देश के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है।


राम खूबवानी ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए बजट में आम जनता को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता किया गया है, जिससे सीधे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा, वहीं रुके हुए व्यापार को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापार और उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


उन्होंने बताया कि बजट में जिन वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता किया गया है, उनमें बीड़ी, कपड़ा निर्यात, जूते एवं चमड़ा निर्यात, सीएनजी, बायोगैस, ऑटो/आवन बैटरी, विदेश यात्रा, शुगर की दवाइयां, मछुआरों के लिए निर्यात शुल्क, विदेश में पढ़ाई की लागत सहित 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयां शामिल हैं।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में खेलों के विकास के लिए भी कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर यह बजट जनता, व्यापार और देश के विकास को गति देने वाला बजट है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button