5 साल बाद चांपा में फिर गूंजेगी परेड की सलामी

5 साल बाद चांपा में फिर गूंजेगी परेड की सलामी


भालेराव मैदान में होगा भव्य गणतंत्र दिवस समारोह


चांपा। नगरवासियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण एक बार फिर लौटने जा रहा है। करीब 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भालेराव मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।


कोरोना काल के बाद से यह परंपरागत समारोह बंद था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन व नगर के सहयोग से इसे पुनः शुरू किया जा रहा है। आयोजन को लेकर नगर में खासा उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।


समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मार्चपास्ट और पीटी के माध्यम से अनुशासन और देशभक्ति का संदेश देंगे। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लेंगे।


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सलामी दी जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।


पांच साल बाद दोबारा हो रहे इस आयोजन से चांपा नगरवासियों में खासा उत्साह है और लोग बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को आतुर नजर आ रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button